मेरा थाना मेरा वन हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाए….थाना प्रभारी नेहा बिरला कल्याणपुरा थाना क्षेत्र में किया गया वृक्षारोपण बड़ी संख्या में आमजन ने किया हिस्सा

कल्याणपुरा/शांतू गरवाल

माननीय प्रधानमंत्री महोदय, भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तारतम्य में झाबुआ पुलिस भी हरियाली महोत्सव को *”मेरा थाना मेरा वन”* अभियान के रूप में मनाने जा रही है।

इसी के तहत कल्याणपुरा थाना प्रभारी नेहा बिरला के नेतृत्व में कल्याणपुरा स्थित पुनय माता की डूंगरी…गो शाला..मॉडल स्कूल परिसर में वृहद स्तर पर पौधा रोपण किया गया…..इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल भी करे….आने वाले समय में वातारण की स्थिति बेहद चिंताजनक होने वाली हे….ताजी हवा भी हमे मिलना मुश्किल हो जाएगी….इसलिए हमे अभी से सजग होना पड़ेगा ….अगर हमारे आसपास हम अपनी जिम्मेदारी निभा ले ओर पेड़ पौधे लगाएं तो कभी भी पर्यावरण दूषित नहीं होगा…..हमे पर्यावरण हो सहेजना हे…इस  दौरान पुलिस स्टाफ  स्कूल स्टाफ सहित गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि…एवं पत्रकारगण उपस्थित थे…