विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

शासकीय आदर्श महाविद्यालय में अशासकीय व जनभागीदारी के रूपयों का दुरुपयोग रोकने हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला दंडाधिकारी महोदय के नाम का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा।
प्रांत मंत्री श्री दर्शन कहार ने बताया जनभागीदारी या विद्यार्थियों का पैसा उनके शिक्षा, व्यक्तित्व विकास एवं अन्य खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए होता है। उस पैसे का उपयोग किसी निर्माण कार्य में करना अनुचित है।

निर्माण कार्य अशासकीय रुपए से हो रहा है उसका भी कोई विधि से स्टीमेट मांग कर नहीं किया गया है अपनी मर्जी से किसी को भी उसका काम सौंप देना इस कार्य को करवाने वाले अधिकारियों से भ्रष्टाचार की बू आती है। विद्यार्थियों के पैसे से निर्माण कार्य न हो व ऐसे अधिकारी की भी जांच की जाए जो अकारण अशासकीय व विद्यार्थियों के पैसे का दुरुपयोग करते है। विगत 6 माह में लगे हुए समस्त बिलों की जाँच करते हुए दोषी पाए जाने पर क्रय समिति के समस्त सदस्यों को निलंबित किया जाए।

अभाविप झाबुआ नगर मंत्री अमित चौहान ने बताया यह कार्य यदि नहीं रोका गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे प्रशाशन का पुतला दहन करेगा और संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।