सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित नवांकुर सखी अभियान अंतर्गत प्रस्फुटन समिति ने किया बीज वितरण ।

 

खवासा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड थांदला जिला झाबुआ के सेक्टर खवासा में सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई तत्पश्चात नवांकुर सखी अभियान अंतर्गत 30 महिलाओं को नीम जामुन आम सुरजना के बीज वितरीत किए गए। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री प्रेमसिंह चौहान ने कहा एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत नवांकुर सखी अभियान संचालित करना है प्रत्येक प्रस्फुटन ग्राम मे 100 महिलाओं की सूची तैयार कर उनको बीज वितरण किया जाना है बीज अंकुरित होकर पौधा बन जाए तो उसको सुरक्षित स्थान पर लगाना है। इस हेतु प्रस्फुटन समितियां अपने-अपने ग्राम में महिलाओं की सूची तैयार करें ।बैठक में नर्सरी संचालन जन सूचना केंद,वाचनालय खोलने तथा आदर्श ग्राम में बोर्ड लगाने हेतु प्रेरित किया तथा नवांकुर प्रस्फुटन समितियो के दस्तावेजी कारण व्यवस्थित करने हेतु चर्चा की गई । तत्पश्चात पूर्व से संचालित गौशाला का भ्रमण कर पौधारोपण किया गया । संचालन विकासखंड समन्वयक वर्षा डोडियार ने किया एवं आभार सेक्टर प्रभारी रमेश सिंगाड़ ने माना ।

 इस अवसर पर नवांकुर संस्था से हवसिंह कटारा शांतिलाल मेड़ा अनिल कटारा सामाजिक कार्यकर्ता रामसिंह गरवाल नाथू मुनिया मनीष पाटीदार सहित मातृशक्ति व प्रस्फुटन समितियों के सदस्य उपस्थित हुए।