धरती आबा जनजातीय अभियान व जिला विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

कल्याणपुरा – ग्राम पंचायत कल्याणपुरा के के अंतर्गत पंचायत भवन पर विधिक साक्षरता व धरती आबा जनजातीय अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे सेकड़ो की संख्या में लोगो ने आवेदन फार्म जामा कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की, शिविर में पहुचे ग्रामीणों ने आधार पंजीयन कार्ड के लिए 15, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए 01, आयुष्मान भारत कार्ड योजना के लिए 05, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए 02, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए 03, सिकल सेल परीक्षण के लिए 30, तर्पदीप के लिए सक्रिय मामले का पता लगाने के लिए 02, जाति प्रणाम पत्र योजना के लिए 05, राशन कार्ड योजना के लिए 01 आवेदन देकर उपयुक्त लाभ दिलाने की मांग की। साथ ही जिला विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से भी लोगो में जागरूकता की समझाइस दी गई व लोगो को सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ श्रीमती विधि सक्सेना के मार्गदर्शन एवं सरक्षण में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के सचिव शिव कुमार डावर की अध्यक्षता व जिलाध्यक्ष विधिक सहायता अधिकारी जयदेव माणिक की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जहाँ मोके पर शिक्षा विभाग बी°ओ° जयनारायण बैरागी, राजस्व तहसीलदार सुनील डावर, संकुल प्राचार्य परमानंद कोचरा, सरपंच श्रीमती लीला निनामा, पटवारी कमल बरिया, सहायक सचिव गोपाल डामोर, ANM संगीता भूरिया, CHO प्रताप भूरिया, पशु चिकित्सा विभाग BEO डॉ कविता चौहान आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता व ग्रामीणजन उपस्थित हुए।