निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठने की सुविधा, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और यातायात प्रबंधन जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहनों की भागीदारी होगी, इसलिए सभी व्यवस्थाएं सुचारू और व्यवस्थित होनी चाहिए। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं हेलीपेड की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को सुरक्षा और यातायात की दृष्टि से हर स्तर पर मजबूती बरतने और टीम वर्क के साथ काम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी रघुवंश सिंह के साथ पेटलावद एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी, टीआई निर्भयसिंह भूरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।