बाबा गणेश जी का विसर्जन शोभायात्रा और भक्तिमय माहौल में सम्पन्न

मदरानी से हितेंद्र पंचाल की रिपोर्ट

मदरानी। ग्राम मदरानी में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर बाबा गणेश जी की भव्य झांकियां नगर भ्रमण पर निकलीं। बैंड-बाजों की धूम और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु भक्तगण नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए।

नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बाबा गणेश जी की आरती कर पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात मुक्तेश्वर तालाब पर महाआरती कर विधि-विधान से गणेश जी का विसर्जन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। हर-हर गणेशा और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से मौजूद रहा, जिससे कार्यक्रम शांति और सुव्यवस्था के साथ सम्पन्न हुआ।