राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एफएमडी टीकाकरण श्री योगेश्वर कृष्ण गौशाला कल्याणपुरा में किया गया l खुरपका मुंहपका बीमारी एक वायरस जनित रोग है जो पशुओं में होता है बीमारी के कारण पशुओं के पैर एवं मुंह में छाले हो जाते हैं जिसके कारण पशु को बुखार भी होता है एवं दुधारू पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता भी कम हो जाती है यह बीमारी 8 से 15 दिन रहती है बीमारी से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा निशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम किया जाता है जिसके तहत पूरे जिले में सभी गोवंश एवं भैंसवंशी पशुओं को निशुल्क एफएमडी टीकाकरण किया जाता है जिले में यह कार्यक्रम 01.07.2025 से प्रारंभ होकर 30.08.2025 तक चलेगा पशुपालन विभाग की टीम द्वारा सभी ग्रामों के पशुओं को टीकाकरण किया जाएगा प्रभारी उपसंचालक पशुपालन डॉ अमर सिंह दिवाकर द्वारा बताया गया की सभी पशुपालकों को एफएमडी टीका अपने पशुओं को अवश्य लगवाना चाहिए l
आज कल्याणपुरा गौशाला पर सभी गोवंश पशुओं को टीकाकरण किया गया इस दौरान गौशाला अध्यक्ष श्री रमन भाई, पशु चिकित्सक डॉ अमित दोहरे , श्री जीवराज बुंदेला, डॉ रीना, श्री जोखला भाबर पशु प्रचालक, विष्णु पाल गोसेवक गौ भक्त एवं गौशाला का स्टाफ मौजूद रहा l इस दौरान भाजपा मण्डल महामंत्री श्री प्रकाश चौहान का सरायनी योगदान रहा ल





