आज पेटलावद, रतलाम और मंदसौर में सीएम मोहन यादव का मेगा दौरा – देखें पूरा शेड्यूल

उमेश चौहान@झाबुआ 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज 12 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को झाबुआ, रतलाम और मंदसौर जिलों में व्यस्त दौरा कार्यक्रम तय किया गया है। मुख्यमंत्री प्रदेश के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कार्यक्रम का विस्तृत विवरण

12:50 बजे – मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडौर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे।

13:20 बजे – पेटलावद (जिला झाबुआ) हेलीपैड पर आगमन। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

14:40 बजे – पेटलावद से प्रस्थान कर 15:05 बजे रतलाम जिले के सैलाना हेलीपैड पहुंचेंगे और यहां भी स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

15:45 बजे – सैलाना से रवाना होकर 16:10 बजे मंदसौर जिले के गांधी सागर हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां भी उनका स्थानीय कार्यक्रम निर्धारित है।

17:10 बजे – गांधी सागर से रवाना होकर 17:30 बजे मंदसौर एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे।

17:35 बजे – मंदसौर से विमान (B-200) द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान।

18:20 बजे – भोपाल स्टेट हैंगर पर आगमन।

चाक-चौबंद इंतज़ाम

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी जिलों में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रमों की तैयारी उच्च स्तर पर रहे और जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

जनकल्याण पर फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने इस दौरे में राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को ज़मीन पर परखेंगे। पेटलावद, सैलाना और गांधी सागर में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आमजन में उत्साह का माहौल है। यह दौरा प्रदेश में विकास योजनाओं की समीक्षा और आमजन से सीधा संवाद का अहम हिस्सा माना जा रहा है।