एक्शन में झाबुआ कलेक्टर…

झाबुआ एक्सप्रेस की खबर का असर

दशरथसिंह कट्ठा

झाबुआ एक्सप्रेस ने बड़ी ही प्रमुखता से खबर दिखाई थी मेघनगर ब्लाक की संकुल मदरानी के ग्राम उमरादरा की डुंडका फलित में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरने से क्लास के शिक्षक के साथ तीन छात्राएं घायल हो गई थी कि खबर झाबुआ एक्सप्रेस ने बड़ी ही प्रमुखता के साथ दिखाई थी खबर लगने के बाद जिले का प्रशासन हरकत मनाया ओर जिला कलेक्टर नेहा मीना ने डीपीसी और बीआरसी को कारण बताओ सूचना पत्र देकर स्कूल के प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया हैं…जब कि कलेक्टर नेहा मीना द्वारा पूर्व में भी निर्देशित किया गया था कि जिले में जर्जर अवस्था में स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में संचालन ना किया जाए एवं उनके डिस्मेंटल की कार्यवाही की जाए जर्जर भवन होने पर स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन अस्थाई रूप से ग्राम पंचायत या कम्युनिटी हॉल में किए जाए के निर्देश दिए थे उस के बाद भी कोई सुनवाई नही हुई और ये हादसा हो गया साथ ही कलेक्टर ने इस प्रकार के जर्जर भवनों की संख्या एवं रिपोर्ट भेजी जा कर डिस्मेंटल की कार्यवाही के निर्देश दिए थे और विगत वर्ष भी सर्वे करा कर करीब 400 जर्जर भवनों को डिस्मेंटल किया गया था जब कि डीपीसी और बीआरसी के द्वारा संबंधित स्कूल के भवन के संबंध में ना ही रिपोर्ट पेश की गई और ना ही डिस्मेंटल की कार्यवाही की गई कलेक्टर ने दोनों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया और स्कूल के प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया
झाबुआ कलेक्टर ने घायल हुई तीनों छात्राओं के इलाज के लिए रेडक्रॉस से 10-10 हजार की राशि स्वीकृत की है ।