जन अभियान परिषद ने ब्लॉक पेटलावद के ग्राम पंचायत बोड़ायता में जल मंदिर प्याऊ का किया शुभारंभ

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड पेटलावद सेक्टर सारंगी में नवांकुर संस्था उन्नति सामाजिक सेवा समिति रुपापाड़ा एव प्रस्फुटन समिति समिति द्वारा चौराहे के पास जल मंदिर ( प्याऊ ) का उद्घाटन किया ।
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत आज जल मंदिर का शुभारंभ जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बोड़ायता में सेक्टर प्रभारी राजू सोलंकी एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र सगूलाल गणावा ने पूजन अर्चना की । तथा
साथ ही सेक्टर सारंगी राजू सोलंकी ने जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से 30 जून तक संचालित किया जाएगा । प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 मार्च से इसका शुभारंभ किया । अभियान अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल स्रोतों का पूजन,साफ सफाई गहरी करण सामूहिक श्रमदान रैली संगोष्ठी हेतु जन जागरण अभियान चलाया जाएगा ।
कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियो के प्रतिनिधि बी. एस. डब्ल्यू .के छात्र छात्राएं एवं वरिष्ठ ग्रामीण जन आदि ने उपस्थित होकर पानी प्याऊ शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की नवांकुर संस्था प्रतिनिधि एवं बी. एस. डब्ल्यू. छात्र सगूलाल गणावा ने सभी का आभार व्यक्त किया।