राणापुर रोड पर दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस….
पुरानी रंजिश या नया विवाद? राणापुर रोड पर जमकर हंगामा
महेन्द्र देवड़ा झाबुआ
राणापुर रोड स्थित भंडारी पेट्रोल पंप के पास दो पक्षों के बीच अचानक विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने विवाद कर रहे एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले गई, जबकि अन्य लोग मौके से हट गए।
विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड पर इस तरह के विवाद से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है, इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होना चाहिए।