धनतेरस पर पेटलावद के गोपालपुरा में होगा स्वामित्व योजना का विशेष आयोजन, मंत्री निर्मला भूरिया रहेंगी मौजूद

धनतेरस पर पेटलावद के गोपालपुरा में होगा स्वामित्व योजना का विशेष आयोजन, मंत्री निर्मला भूरिया रहेंगी मौजूद

6 नवंबर को पात्र हितग्राहियों के भूखंडों का होगा पंजीयन, संपत्ति के अधिकारों को मिलेगा कानूनी आधार

लक्की राठौड़ झाबुआ ✍️

झाबुआ। धनतेरस के शुभ अवसर पर जिले में स्वामित्व योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शासन के निर्देशानुसार 6 नवंबर 2026 को तहसील पेटलावद के ग्राम गोपालपुरा में भूखंडों के पंजीयन के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में संपन्न होगा। आयोजन के माध्यम से स्वामित्व योजना के पात्र हितग्राहियों को उनके भूखंडों का विधिवत पंजीयन कर संपत्ति संबंधी अधिकार प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार दिलाना और भूखंडों के स्वामित्व को मजबूत बनाना है। धनतेरस जैसे शुभ अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम ग्रामीण परिवारों के लिए विशेष महत्व रखेगा।