झापदरा स्व. श्री रुस्तमसिंह जी चरपोटा के जन्मदिवस की स्मृति में इस वर्ष ग्राम झापादरा (तहसील मेघनगर, जिला झाबुआ) में भव्य ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर 2025 तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से खेली जाएगी।
आयोजन समिति ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹25,000/-, द्वितीय स्थान को ₹12,500/- तथा तृतीय स्थान को ₹6,250/- का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क मात्र ₹500/- रखा गया है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कबड्डी मुकाबले जिले की टीमों को दो समूहों में बांटकर कराए जाएंगे। ग्रुप A की विजेता टीम और ग्रुप B की विजेता टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
नियम व शर्तें:
रेफरी का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।
किसी भी खिलाड़ी की चोट की जिम्मेदारी आयोजक की नहीं होगी।
सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना होगा।
हारे हुए खिलाड़ी किसी अन्य टीम से नहीं खेल सकेंगे।
अनुशासनहीन व्यवहार पर खिलाड़ी को सीधे बाहर कर दिया जाएगा।
आयोजन की जिम्मेदारी स्व. श्री रुस्तमसिंहजी चरपोटा मित्र मंडल एवं सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति झापादरा की है।
समिति ने जिले व आसपास की सभी टीमों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है, ताकि इस प्रतियोगिता को सफल और ऐतिहासिक बनाया जा सके।