झाबुआ/महेंद्र देवदा
झाबुआ जिले के पारा नवापाड़ा गांव में दिनदहाड़े एक महिला की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला के पति पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
फिलहाल मामला जांच के अधीन है, इसलिए पुलिस की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी





