राणापुर में श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ नगर के समस्त समाजों व गणमान्य नागरिकों का मिल रहा सहयोग । मेवाड़ा कलाल समाज राणापुर ने गुरुवर का श्रीफल व शाल भेंट कर किया सम्मान
राणापुर नगर स्थित कृष्णा गार्डन में इन दिनों श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है । यह आयोज। भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हो रहा है । कथा आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
कथा पांडाल पूरी तरह भक्तों के भक्तिरस में डूबा हुआ नजर आ रहा है,
जहाँ सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहती है।
कथा आयोजन के मुख्य यजमान श्री गोर्धनभाई रामाजी गुर्जर हैं, जिनके सानिध्य में यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हो रहा है।
गुरुवर के अमृतवचन
गुरुवर द्वारा प्रतिदिन श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया जा रहा है। कथा के दौरान गुरुवर ने गले में माला एवं कंठी धारण करने का महत्व बताते हुए भगवान नारायण जी से जुड़ा प्रसंग भी श्रद्धालुओं को सुनाया।
भजनों में झूम उठे श्रद्धालु
भजनों की मधुर प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूम उठे तथा पूरा पांडाल भगवान के जयकारों से गूंज उठा। कथा के दौरान नगर में धार्मिक एवं उत्सवमय माहौल बना हुआ है।
मेवाड़ा कलाल समाज ने गुरुवर का किया सम्मान
इसी दौरान मेवाड़ा कलाल समाज द्वारा गुरुवर का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंटकर सम्मान किया गया। समाज की ओर से दान स्वरूप 6100 रुपये की राशि भी समर्पित की गई। समाजजनों ने महाआरती में सहभागिता करते हुए मंच पर पहुँचकर गुरुवर एवं श्रीमद् भागवत कथा की आरती उतारी तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
भव्य प्रसादि वितरण
कथा आयोजन के दौरान प्रतिदिन भोजन प्रसादी का वितरण भी किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण सहभागिता निभा रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं राणापुर नगर के समस्त समाजों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
नगर वासी उत्साह के साथ हो रहे सम्मिलित
धार्मिक आयोजन को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में पहुँचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।