झाबुआ में सक्रिय हुआ हिन्दू युवा जनजाति संगठन, अवैध घुसपैठियों पर जांच तेज करने की अपील

हिन्दू युवा जनजाति संगठन ने पारा क्षेत्र में बढ़ती बाहरी लोगों की संख्या पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि बड़ी संख्या में बाहर से आकर लोग पारा क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। आशंका है कि इनमें बांग्लादेशी घुसपैठिए भी शामिल हो सकते हैं, जो फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर स्थानीय माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Oplus_131072

संगठन ने पारा चौकी प्रभारी को दिए गए आवेदन में स्पष्ट लिखा है कि बाहरी लोगों की जांच कर उनके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जाए। यदि कोई व्यक्ति फर्जी कागज़ों के आधार पर रह रहा है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र से हटाया जाए। हिन्दू युवा जनजाति संगठन का मानना है कि समय रहते कदम न उठाने पर यह लोग स्थानीय शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द को भंग कर सकते हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो क्षेत्र में गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। ज्ञापन सौंपने के दौरान हिन्दू युवा जनजाति संगठन पारा मंडल के पदाधिकारी कमलेश मुजाल्दा, मुकेश मौर्य, गोपाल हीहोर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने एक स्वर में कहा कि संगठन समाज और प्रदेश की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर सक्रिय रहेगा।