रंभापूर-मांडली रोड स्थित खटामा में सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त सुनील डामोर निवासी कालाखेत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।