
लक्की राठौड़/झाबुआ
बरवेट ग्राम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां श्री नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित 151 मीटर चुनरी यात्रा पूरे शहर की आस्था का प्रतीक बन गई। गणेश मंदिर से शुभारंभ कर, महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ ने चुनरी को सिर आंखों से लगाए नगर भ्रमण किया। मार्ग में माताजी की सुंदर प्रतिमा को चुनरी ओढ़ाकर पानी का अहसास भी भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर सका। यात्रा में कृष्णा बैंड की भक्तिमय धुनों ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया।
शासकीय स्कूल ग्राउंड पर चुनरी यात्रा के समापन के साथ ही गरबा महोत्सव का भव्य मंच सजा। यहां मां दुर्गा के विशाल मंच, रंग-बिरंगे पंडाल और आकर्षक साज-सज्जा ने कार्यक्रम स्थल को अलौकिक बना दिया। समिति के सदस्यों ने न सिर्फ अद्भुत व्यवस्थाएं कीं, बल्कि सुरक्षा, अनुशासन और श्रद्धालुओं की सेवा में भी कोई कमी नहीं रखी—जिसने बरवेट नगर को नई ऊर्जा दी।
समिति के प्रयासों के कारण नगरवासियों में सामाजिक एकता, धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक गौरव का संचार हुआ है। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री नवदुर्गा उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का योगदान सराहनीय रहा। ग्रामवासियों ने समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से बच्चों, युवाओं, महिला एवं पुरुषों में संस्कार, एकता और सकारात्मकता बढ़ती है।
बरवेट में हुए इस भव्य आयोजन की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। चुनरी यात्रा और माता जी की भक्ति—सब मिलकर बरवेट को धर्म और संस्कृति के रंगों में रंग गए। आयोजन के लिए हर वर्ग ने समिति की खुले दिल से प्रशंसा की और इसे नगर का गौरव बताया।इस वर्ष यह होगा विशेष:
इस गरबा महोत्सव में पूरे 9 दिनों तक प्रतिदिन गरबा रास का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न कलाकार अपनी सांस्कृतिक और भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मनोरंजन व मनोबल बढ़ाएंगे।
इस वर्ष कार्यक्रम की विशेषता यह है कि सुप्रसिद्ध गायक पं. रोहित शर्मा अपने म्यूजिकल ग्रुप के साथ भक्तिमय गरबा प्रस्तुति देने आ रहे हैं। उनके साथियों की सुरों की तान और माता रानी के भजनों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाएगा।



