राणापुर नगर के करोड़पति सेठ को मांगनी पढ़ी माफी

राणापुर नगर के करोड़पति सेठ को मांगनी पढ़ी माफी

गरीब ड्राइवर की एकता व समाज के साथ के कारण करोड़पति सेठ को पड़ा झुकना । पूरे नगर में बना चर्चा का विषय

योगेश कलाल/राणापुर

राणापुर नगर में कुछ दिन पहले एक ड्राइवर के साथ उसके मालिक द्वारा मारपीट की गई थी । जिसके बाद मामले ने तुल पकड़ लिया । जैसे ही ड्राइवर के परिजनों को सूचना मिली कि उनके बच्चे के साथ मारपीट हुई । वे एकत्रित होकर सेठ के घर पहुंचे जहां वार्तालाप और ड्राइवर की एकता के कारण सेठ को झूकना पड़ा । सेठ ने बीच बाजार उस ड्राइवर से अपनी गलती की माफी मांगी व आगे से ऐसी कभी भूल ना हो इसका वादा किया ।

दरअसल मामला यह था कि सेठ ने अपना वाहन लेकर उनकी दुकान पर काम करने वाले लड़के को दाहोद भेजा था वह जब वहा से रिटन आ रहा था तो उसकी कार को यातायात पुलिस दाहोद ने रोक लिया । व जांच के दोरान सीट बेल्ट ना लगाने के कारण उस वाहन पर चालान कर दिया था
। इस चालान का पैसा ड्राइवर ने अपने जेब से उस समय कर दिया था । लेकिन शाम को जब लोटा तो उसने पूरी कहानी सेठ को बताई । तो सेठ नाराज हो गए । सेठ ने लड़के से नाराज होते हुए लड़के को चार पांच थप्पड़ जड़ दिए । अब लड़का करता तो क्या वह अपने घर घटना के बाद लोट गया ।
जब वह घर पहुंचा तो परिजनों को घटना के बारे में पता चला । परिजनों ने समाज के वरिष्ठ गण को बताया । वरिष्ठ गण ने पूरी सच्चाई का पता लगाया । और उसके बाद एक शुर में समस्त समाज जन के द्वारा सेठ का विरोध होने लगा । उसके बाद सेठ से समाज के वरिष्ठ गण ने वार्तालाप की व पूरी घटना को समझा । उसके बाद सेठ ने अपनी गलती स्वीकार की ओर माफी मानने की बात की गई ।

शाम को समाज जन व ड्राइवर जिसके साथ घटना हुई थी नगर सेठ के वहा पहुंचे जहा सेठ ने अपनी गलती को मानते हुए । अपने घर के प्रांगण में व बीच बाजार ड्राइवर से माफी मांगी । व आगे से ऐसी कोई घटना ना हो इस चीज का सेठ द्वारा वादा किया ।

यह एक घटना राणापुर नगर में पहली घटना  नही है । ऐसी कई घटनाएं आए दिन गरीब व असहाय परिवार के लोगो के साथ होती रहती है । जिसमे करोड़पति सेठ गरीबों पर अत्याचार करते है । और मामले वही दब जाते है । इस मामले पर हमने सेठ व ड्राइवर दोनो का नाम गोपनीय रखा है । लेकिन सवाल तो उठता है जन 5 वर्ष से आपके यहां लड़का काम करता है । आपका सहयोग करता है । और एक छोटी सी भूल पर उसके साथ मारपीट की जाती है । यह सही नही है । आज यह घटना घटी कल कोई और ना घटे यही समस्त नागरिकों से निवेदन करते हुए समाज ने इस बात को यही पर खत्म कर विवाद खत्म किया ।