“बरवेट का रक्तदान शिविर—मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मालीवाड़ ने दिखाया जमीनी नेतृत्व”

लक्की राठौड़/झाबुआ

बरवेट में आयोजित रक्तदान शिविर में समाजसेवा और संगठन शक्ति की अनूठी मिसाल देखने को मिली। शिविर में 30 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र हुआ। कार्यक्रम की विशेषता रही कि भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण जी मालीवाड़ ने स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होकर उन्हें प्रोत्साहित किया।

 

लोगों का कहना है कि “मंडल अध्यक्ष हो तो ऐसा, जो जमीन से जुड़ा हुआ हो और हर कार्यकर्ता के दुख-दर्द में साथ खड़ा हो।” कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह से कहा कि “लक्ष्मण जी का नेतृत्व हमें सेवा के कार्यों में आगे बढ़ने की ताकत देता है। वे हर समय कार्यकर्ताओं के बीच उपलब्ध रहते हैं, यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।”

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश सेन (जिला उपाध्यक्ष), दुर्गादास राठौर, कालू सिंह निनामा (अनुसूचित जनजाति मोर्चा कार्य समिति सदस्य), कन्नू मेडा (मंडल महामंत्री), निलेश पाटीदार (मंडल उपाध्यक्ष), हुमा डामोर (कार्यालय मंत्री), निलेश भूरिया (मंडल मंत्री), मन्नू भूरिया, होमी बाई निनामा (सरपंच प्रतिनिधि रायपुरिया), नंदू निनामा, मुना डामोर (सरपंच प्रतिनिधि मोहनकोट) और अनिरुद्ध सिंह राठौर लाल बरवेट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।रक्तदान शिविर ने न केवल जरूरतमंदों के लिए जीवनदान का काम किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि जब संगठन और सेवा साथ आते हैं तो समाज में सकारात्मक बदलाव की लहर दौड़ जाती है।