राणापुर नगर से 10 किलोमीटर दूर ग्राम छगोला में आज हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया । हिन्दू सम्मेलन के आयोजन के दौरान 10,हजार से अधिक श्रद्धालुगण जुटे, श्रद्धालुगण के लिए बैठक पांडाल व भोजन प्रसादी की व्यवस्था ग्रामीण टिम द्वारा की गई ।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नागपुर से पहुंचे जनजाति कल्याण विभाग की राष्ट्रीय संयोजक मंजूसाह दीदी व वृंदावन धाम से पहुंचे गुरुवर महा मंडलेश्वर 1008 श्री प्रणवानंद जी सरस्वती महाराज वृंदावन ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक रजत चौहान उपस्थित रहे । वहीं उन्होंने श्रद्धालुगण के बीच अपना उद्बोधन भी दिया ।
आयोजन की शुरुआत रूपाखेड़ा गुरुकुल के बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ व कन्या परिसर झाझरवा की बालिकाओं द्वारा मां सरस्वती वंदना कर की गई ।
आयोजन के प्रारंभ के पहले गुरुवर व मुख्य अतिथियों द्वारा प्रणामी मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया गया । उसके पश्चात गो माता को गुड व घास खिलाकर उसकी पूजन की गई । उसके पश्चात मंच पर पहुंचने से पहले भगवान राम व मां भारती के चित्र पर पुष्प माला व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें याद किया गया व कार्यक्रम को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया गया ।
आयोजन के शुभारंभ के दौरान गुरुवर व अतिथियों का आदिवासी वाग्य यंत्र ढोल मादल पर नाचते हुए आदिवासी संस्कृति अनुसार मंच पर विराजित होने के दौरान स्वागत किया गया । उसके पश्चात हिन्दू संस्कृति रीतिरिवाज अनुसार स्वागत समारोह का आयोजन हुआ । जिसमें गुरुवर व पधारे मुख्य अतिथियों का पुष्प माला , व श्रीफल शाल भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया ।
आयोजन के दौरान कड़ी धूप के बीच 10 हजार से श्रद्धालुगण भक्तिमय माहौल के साथ बैठे रहे , श्रद्धालुओ को धूप में देखकर पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर भी मंच से उठकर भक्तों के बीच पहुंचे , व कड़ी धूप के बीच बैठे ,उन्हें देख उनकी धर्म पत्नी व राणापुर नगर परिषद् की अध्यक्ष के साथ ही समस्त नेतागण भी आयोजन के बीच में ही मंच से उतरकर भक्तों के बीच बैठे । जिससे समस्त भक्तजनों में उत्साह दिखाई दिया । वहीं वक्ताओं द्वारा भी उद्बोधन में डामोर परिवार के संस्कारों को दोहराया गया।
*वृंदावन से पहुंचे महा मंडलेश्वर गुरु 1008 श्री प्राणवानंद सरस्वती जी ने बताया*
गुरुवर द्वारा बताया गया कि यह विराट हिन्दुसम्मलेन आयोजित हुआ ,जिसमें मुझे निमंत्रण मिला , में आप सब के बीच में आने से कैसे रुक सकता हु ,मुझे निमंत्रण मिला वैसे ही में पहुंच गया । ये हिन्दू सम्मेलन,हमारे हिन्दू राष्ट की नींव है । हम हिन्दू है और हमें इस पर गर्व है ,साथ ही हमारा देश हिन्दू राष्ट ही है ,पाकिस्तान से बटवारा हुआ तब हम हिंदुओं को यह हिंदुस्तान मिला और हम सब हिन्दू है ,यह हमारा हिन्दू राष्ट है । हम सबको एकजुट होकर रहना है ।
*जनजाति कल्याण विभाग की राष्ट्रीय संयोजक मंजूसाह दीदी*
नागपुर से पहुंचे जनजाति कल्याण विभाग की राष्ट्रीय संयोजक मंजूसाह जी ने अपने उद्बोधन के दौरान महिलाओं को लेकर कई बाते बताई ,जिसमें उन्होंने महिलाओं को साड़ी पहनना , व बाल खुले ना रखना , साथ ही बालिकाओं को सचेत रहना , व लव जिहाद के चक्कर में ना फसना व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व अन्य हिन्दू संगठनों से जुड़ कर कार्य करने की बात कही । साथ ही उन्होंने स्वच्छता अभियान को लेकर भी अपने उद्बोधन में कहा व सफाई हमारे जीवन पर्यावरण व देश सबके लिए काफी महत्व रखती है इसका भी ध्यान रखना चाहिए ।
*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक रजत चौहान*
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक द्वारा उद्बोधन देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नींव को लेकर उद्बोधन किया साथ ही उन्होंने संगठन के बेन को लेकर भी उद्बोधन दिया । साथ ही उन्होंने बताया भारत माता की छाती पर आरा चलाया गया ,भारत के टुकड़े किए गए ,एक को पाकिस्तान तो दूसरे को बांग्लादेश बनाया गया । आखिर हम हिंदुओं को अब एकजुट होना है ,हमारे धर्म देश पर आंच आए तो हमें लड़ना है ,झांसी की रानी की तरह मैदान में डटना है ।
समस्त आयोजन का संचालन शैलेन्द्र सोलंकी ने किया व अतिथियों का स्वागत समारोह पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर जी के नेतृत्व में किया गया । आयोजन में राणापुर नगर अध्यक्ष दीपमाला नलवाया,भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया,दिलीप नलवाया, सूरसिंह हटीला, गोविंद अजनार,राकेश सिंगाड, इंदरसिंह सिंगाड,भाजपा महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, वन मंडल अध्यक्ष ज्ञानसिंह मोरी, भारत सिंह मेडा, कुंदनपुर मंडल अध्यक्ष महेश परमार, छगोला सरपंच, सहित समस्त भक्तजन श्रद्धालुगण उपस्थित रहे ।