माछलिया-मृगारुंडी मार्ग पर सोनार नदी की पुलिया 7 वर्षीय मासूम आदित्य वास्केल की बस दुर्घटना में मौत ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए ग्राम पंचायत बोचका से ग्रामीणों को लेकर जा रही बस ने बच्चे को रौंद दिया। तत्काल इलाज के लिए बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल झाबुआ रेफर किया गया, लेकिन अफसोस, वहां उसकी मौत हो गई। इस हादसे ने न केवल एक परिवार का चिरस्थायी दुख बढ़ाया है, बल्कि प्रशासन और परिवहन विभाग की लापरवाही पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। पुलिया पर हाल ही में बनी सुरक्षा व्यवस्था भी इस त्रासदी को रोकने में नाकाम साबित हुई। घटना के बाद सुरक्षा के मामलों को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा एवं आक्रोश का माहौल है।
सीएम ओर कैबिनेट मंत्री ने आर्थिक सहायता की घोषणा की:
इस दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने ₹1 लाख की मदद की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त रेडक्रॉस संगठन भी ₹50 हजार की आर्थिक मदद प्रदान करेगा। मासूम की इस मृत्यु ने एक बार फिर से प्रशासनिक अक्षमता और व्यवस्था को सुधारने की आवश्यकता को उजागर किया है। जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी, तभी कहीं जाकर ऐसी कहानी दुबारा न दोहराई जाए।