आधी रात 3:30 बजे ट्रेन से गिरा व्यक्ति, संकट की घड़ी में देवदूत बने डायल-112 के जवान
झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र की घटना, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जवान; घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर निभाया मानवता का फर्ज।
महेंद्र देवड़ा झाबुआ ✍️
झाबुआ। जब पूरा शहर गहरी नींद में सो रहा था, तब डायल-112 के जवान मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। जिले के थाना थांदला क्षेत्र में देर रात करीब 3:30 बजे ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी टीम ने बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जवानों की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर उपचार मिल सका।
इस तरह एक बार फिर डायल-112 के जवानों ने आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता, संवेदनशीलता और मानव सेवा का सराहनीय उदाहरण पेश किया।