भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कलसिंह भाभर ने की पत्रकार वार्ता खवासा क्षेत्र में नर्मदा का पानी को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से भेट करने की बात कही खवासा से 1-2 km दूर नर्मदा आउटलेट पर जाकर किया मौका मुआयना।

अक्षय चौहान खवासा।

नर्मदा का पानी झाबुआ जिले के खवासा क्षेत्र के पास से गुजर रही नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना की मुख्य पाइपलाइन से नर्मदा का जल खवासा क्षेत्र में नही पहुंचने से पानी के लिए परेशान हो रहे यहां के ग्रामीण और किसान को आज भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कलसिंह भाभर ने ग्राम पंचायत भवन में प्रेस वार्ता कर क्षेत्र की मुख्य मांग नर्मदा का जल लाने के लिए हर संभव प्रयास कर क्षेत्र में नर्मदा का जल लाने का आश्वासन दिया है और कहा कि मेरे लिए खवासा क्षेत्र में विकाश करना प्राथमिकता है और मैने इस क्षेत्र में विकाश किया ।

मां नर्मदा परियोजना को लेकर श्री कलसिंह भाबर एवं जनप्रतिनिधियों ने की प्रेस वार्ता

मां नर्मदा परियोजना को लेकर कलसिंह भाबर एवं जनप्रतिनिधियोंजी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान खवासा के आमजन एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

भाबर जी ने कहा कि खवासा क्षेत्र की जनता की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष उचित माध्यम से प्रभावी ढंग से रखा जाएगा, ताकि इस परियोजना से संबंधित समस्याओं का समाधान हो सके।
उन्होंने आमजन को आश्वस्त किया कि जनहित के इस विषय पर सकारात्मक पहल करते हुए समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के बाद भाभर सहित ग्राम के लोगों ने खवासा के पास से गुजर रही नर्मदा पाइप लाइन के मौके प पर पहुंच कर वस्तुस्थिति देखी।