गजब की लापरवाही हे…. सीएम हेल्प लाइन की शिकायत को अपनी जेब में रखते जिम्मेदार एक साल से विभाग के चक्कर लगा रहा पीड़ित हर बार डॉक्यूमेंट मिस्टेक का बनाते बहाना Nps का पैसा अब तक नहीं मिला…. क्या सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का होगा निवारण…. जनजाति कार्य विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही.

 

 

झाबुआ /प्रद्युमन बैरागी

एक तरफ सरकार आम जनता को हर वो सुविधाएं उपलब्ध करवाती हे जो शासन द्वारा उसे मिलना चाहिए..चाहे कर्मचारी हो या आम जनता उसे उसका  हक मिले यही शासन की मंशा रहती हे…..

परंतु झाबुआ जिले में जनजाति कार्य विभाग इतना लापरवाह हे कि वह अपने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को उसकी नौकरी पूर्ण होने के बाद भी उसका हक नहीं दे रहा हे….जी हा झाबुआ के कल्याणपुरा स्थित छात्रावास में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहे कन्हैया लाल चौहान की सेवा पिछले साल खत्म हो चुकी हे जिसके बस उसे nps के तहत दो लाख के करीब रुपए मिलने हे जो उसे 15 दिन के अंदर मिल जाना चाहिए थे ….परंतु जिम्मेदारी ने इतनी लापरवाही बरती कि वह पैसे उन्हें आज तक नहीं मिल पाए हे….

कन्हैया लाल ऑफिस से लेकर अधिकारी के चक्कर लगा लगाकर थक चुका हे कई जिम्मेदारी ने तो कार्य करने के नाम पर वसूली भी करली परंतु आज तक कार्य नहीं हो पाया…..जिम्मेदार हर बार नया बहाना बनाते हे कि भोपाल से मिस्टेक हे तो कभी डॉक्यूमेंट मिस्टेक हे ….जो भी मिस्टेक हे उसकी एक समय सीमा होती हे आखिर अब तक कार्य हुआ क्यों नहीं यह बड़ा सवाल हे….

पीड़ित ने की सीएम हेल्प लाइन में शिकायत

जिम्मेदारों बोले शिकाय वापिस लो

पूरे मामले में थक हारकर पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की जिसमें उन्होंने अपनी पीड़ा बताते हुए पूरे मामले में क्या हुआ क्या नहीं शिकायत दर्ज करवाई हे….जैसे ही शिकायत दर्ज हुई जिम्मेदार दबाव बनाकर शिकायत वापिस लेने प्रेशर पीड़ित पर डाल रहे हे….परंतु लगातार शिकायत होने के बाद भी अब तक कार्य नहीं होना कही न कही सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को अनदेखा करने जैसा हे…आखिर सीएम साहब की इस जन शिकायत को जिम्मेदार किस तरह ठेंगा बता रहे हे….क्या इन लापरवाह जिम्मेदारों पर कार्यवाहीं होगी या यह सब इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे……