प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर पर आषाढी यज्ञ का आयोजन किया गया

खवासा। स्टैंड पर स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर पर आषाढी यज्ञ का आयोजन किया गया मंदिर पर आषाढी यज्ञ का आयोजन कई वर्षों से प्रतिवर्ष आषाढ़ मास में किया जाता है जिसमें गांव के सभी स्थानों के मंदिरो पर सुबह सिंदूर ओर तेल का चोला चढ़ाकर नए वस्त्र धारण करा के नई ध्वजा लगाई जाती हैं वहीं मुख्य मंदिर संकट मोचन हनुमान मंदिर पर भी हनुमान जी को चोला चढ़ाकर नई ध्वजा चढ़ाई गई।

जिसमें मुख्य आचार्य ओम प्रकाश दुबे द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर यज्ञ प्रारंभ किया गया यज्ञ के मुख्य यजमान परमानन्द पाटीदार के द्वारा यज्ञ में पूर्ण आहुति देकर यज्ञ संपन्न किया गया यज्ञ में मुख्य आचार्य के अलावा सहयोगी आचार्य के रूप में परमानन्द भट्ट, कर्तव्य भट्ट, ,चेतन त्रिवेदी, विजय पंडित के द्वारा महायज्ञ संपन्न कर पूर्णाहुति दी गई पूर्णाहुति के पश्चात आरती कर, महा प्रसादी का वितरण किया गया यज्ञ का आयोजन गांव की सुख ,समृद्धि ओर खुशहाली के लिए किया जाता है उक्त जानकारी मंदिर के मुख्य पुजारी विकास बैरागी द्वारा दी गई