झाबुआ भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा झाबुआ का 21 व स्थापना दिवस अभिकर्ता सम्मान समारोह भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री प्रभात साहू के मुख्यअतिथि एवं मार्केटिंग मैनेजर निलेश उपाध्याय शाखा प्रबंधक मनोज सोनी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ निगम गीत के साथ प्रारंभ हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ मंडल प्रबंधक प्रभात साहू ने अभिकर्ताओं से आव्हान किया किया की इस वर्ष सभी अभिकर्ता अपनी आई दुगनी करें एवं श्रेष्ठ व्यवसाय कर शाखा का नाम जोन में रोशन करें कार्यक्रम को मैनेजर बी डी बी एस निलेश उपाध्याय शाखा प्रबंधक मनोज सोनी तथा सी एल आई अधिकारी वरिष्ठ श्री बी एन भटेवरा ने इस सम्मान समारोह को संबोधित किया इस दौरान शाखा के वरिष्ठ अभिकर्ता जिनके अपनी एजेंसी के बीस वर्ष से अधिक होने पर पारस कोटडिया ओम प्रकाश शर्मा प्रकाश छाजेड़ प्रवीण सुराणा इमरान खान इंदुबाला सोलंकी जगदीश वैष्णव गोविंद नायक चंद्र प्रकाश छाजेड़आदि एवं प्रतियोगिता जितने वाले अभिकर्ताओं का सम्मान
वरिष्ठ मंडल प्रबंधक प्रभात साहू द्वारा किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक प्रभात साहू ने बीमा प्लान को विस्तार समझाया स्थापना दिवस एवं अभिकर्ता सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में अभिकर्तागंगण उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन विकास अधिकारी सूर्यकांत तिवारी ने एवं आभार प्रदर्शन प्रकाश छाजेड़ ने किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ ।