उमेश चौहान/झाबुआ
ग्राम खेड़ा में दो मासूम जिंदगियों को छीन लेने वाली यह सनसनीखेज वारदात अब खुलकर सामने आ चुकी है। जिस मामले को ग्रामीण शुरुआत में प्रेमी युगल की आत्महत्या मान रहे थे, वह दरअसल हत्या थी। पुलिस ने गहन जांच करते हुए इस दोहरे हत्याकांड का राजफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का सनसनीखेज खुलासा
दिनांक 26 सितंबर 2025 को थाना कल्याणपुरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खेड़ा में लिमजी किहोरी के खेत की बांस झाड़ियों के नीचे एक लड़का और एक लड़की का शव पड़ा है। दोनों के गले कपड़े का दुपट्टा बंधा हुआ था। मृतक की पहचान अंकित पिता कान्तु पंडा (उम्र 17 वर्ष) एवं मृतिका की पहचान तोला पुत्री जुवान गामोड़ (उम्र 14 वर्ष), निवासी ग्राम खेड़ा के रूप में हुई।
पहली नजर में यह मामला आत्महत्या लग रहा था, लेकिन पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री शिव दयाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुरक्ति साबनानी के निर्देशन में थाना प्रभारी नेहा बिरला के नेतृत्व में गठित टीम ने जब कॉल डिटेल और परिस्थितिजन्य साक्ष्य खंगाले, तो असलियत सामने आई।
ऐसे खुली हत्याकांड की परतें:
-
मृतिका तोला पहले विधि विरुद्ध बालक के संपर्क में थी, लेकिन बाद में उसका झुकाव अंकित की तरफ हो गया।
-
यह रिश्ते का बदलाव विधि विरुद्ध बालक को नागवार गुजरा।
-
25 सितंबर को अंकित उसकी मोटरसाइकिल लेकर गया था, जिसे लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ।
-
उसी दौरान विधि विरुद्ध बालक ने अपने जीजा पिन्टु तथा साथी रमसु और दिलीप को उकसाया और गांव में बदनामी की बात कहकर चारों ने गुस्से में अंकित और तोला का गला दुपट्टे से घोंट दिया।



