फास्टैग से टोल नहीं लेने पर विवाद, ड्राइवर को पीटा
क्या इस तरह की गुंडागर्दी खुलेआम चलती रहेगी….
·लक्की राठौड़ झाबुआ
झाबुआ-रतलाम रोड पर अंतरवेलिया टोल बूथ पर रविवार देर रात टोल कर्मचारियों ने एक ट्रक ड्राइवर पर हमला कर दिया। उसे जमकर पीटा। ड्राइवर ने अंतरवेलिया चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने दो टोल कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि फास्टैग से टोल टैक्स नहीं काटने की बात पर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ा तो कर्मचारियों ने हरियाणा के मेवात से आए ड्राइवर की पिटाई कर दी। ड्राइवर इकबाल ने बताया, कर्मचारी नकद में टैक्स मांग रहे थे। मैंने कहा कि हमें ट्रक मालिक इतना रुपया नहीं देते। फास्टैग से ही टोल लेना पड़ा। कर्मचारियों का कहना था, चार दिन पहले ट्रक की टक्कर से बूथ को नुकसान हुआ था। इसमें फास्टैग सिस्टम बंद हो गया। अंतरवेलिया ब चौकी प्रभारी जगदीश नायक ने बताया, अनिल और उन्नीकृष्णन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आपको बता दें, 5 फरवरी की रात भी टोल कर्मचारियों ने कुछ लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था।