पीएम मोदी की सभा जा रही बस से हुआ हादसा, मासूम आया बस की चपेट में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए भेसोला गांव जा रही एक बस ने एक 6 वर्षीय मासूम बालक को रौंद दिया। हादसा उस जगह हुआ, जहां मात्र पांच दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने नए पुल की स्वीकृति दी थी। घटना के तुरंत बाद घायल बच्चे को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल झाबुआ रेफर किया गया।

पीएम मोदी की सभा के लिए ग्रामीणों को ले जा रही यह बस माछलियां गांव के पास पहुंची थी, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चे को उठाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, मगर हालत नाजुक रहने के कारण उसे दाहोद रेफर करना पड़ा।

हादसा ऐसे समय हुआ जब इलाके में हाल ही में पुल निर्माण की घोषणा की गई है, लेकिन सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाओं की कमजोरी उजागर हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षित सड़क और बेहतर आपात व्यवस्थाओं की मांग की है।