रामगढ़ गांव में घर से 5-6 बकरा-बकरियां चोरी, बढ़ती वारदातों से ग्रामीणों में भय..
हिम्मतलाल डामर रामगढ़ ✍️
रामगढ़। गांव रामगढ़ में बीती रात चोरों ने मुकेश मेड़ा के घर को निशाना बनाते हुए करीब 5 से 6 बकरा-बकरियां चोरी कर लीं। सुबह जब परिवार को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन बकरा-बकरियों का कोई पता नहीं चल सका।
घटना के बाद गांव में चोरी की वारदात को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी और भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने से लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने तथा गांव में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि पशुधन कई परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है, ऐसे में बकरा-बकरियों की चोरी से परिवार को आर्थिक नुकसान भी हुआ है। फिलहाल ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरी गए पशुओं को बरामद करेगी।