लक्की राठौड़/झाबुआ
बरवेट में आयोजित रक्तदान शिविर में समाजसेवा और संगठन शक्ति की अनूठी मिसाल देखने को मिली। शिविर में 30 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र हुआ। कार्यक्रम की विशेषता रही कि भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण जी मालीवाड़ ने स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होकर उन्हें प्रोत्साहित किया।



