27 जनवरी को सजेली में गौ-हत्या विरोधी आंदोलन को लेकर झाबुआ में सनातनी युवा की बैठक संपन्न
महेन्द्र देवड़ा झाबुआ।
आज सनातनी युवा द्वारा झाबुआ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 27 जनवरी को सजेली में होने वाले गौ-हत्या विरोधी आंदोलन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि हम और हमारी पूरी टीम आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से सक्रिय रहेगी। निर्णय लिया गया कि गौ-हत्या के विरोध में बड़ी संख्या में सनातनी युवा साथियों को एकजुट कर आंदोलन में शामिल किया जाएगा।
सनातनी युवा संगठन ने कहा कि यह आंदोलन गौ-माता की रक्षा, सनातन संस्कृति की सुरक्षा और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावी रूप से किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सभी युवाओं ने एकजुट होकर गौ-हत्या के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष करने का संकल्प लिया।